{"_id":"69b47a779449ee96a80b1a92","slug":"students-take-sociology-exam-say-paper-was-difficult-rohtak-news-c-17-roh1020-823103-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों ने दी समाजशास्त्र की परीक्षा, बोले-पेपर कठिन आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों ने दी समाजशास्त्र की परीक्षा, बोले-पेपर कठिन आया था
विज्ञापन
05-रोहतक के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पेपर देकर लौटते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शुक्रवार को 12वीं के 495 विद्यार्थियों ने समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा, समाजशास्त्र का पेपर कठिन आया था। नातेदारी, वस्तुकरण व सांप्रदायिकता पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे जिनका जवाब देने में समय लगा।
जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र और एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) की परीक्षा हुई। समाजशास्त्र की परीक्षा में 495 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
वहीं, एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर में आठ विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों का कहना है कि समाजशास्त्र के काफी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आए हुए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने की सूचना किसी केंद्र से नहीं मिली है। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा करवाई जा रही है।