फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students struggling with water shortage in hostels in MDU, submitted memorandum

Rohtak News: एमडीयू में हॉस्टल में पानी की किल्लत से जूझ रहे विद्यार्थी, सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 May 2023 03:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 03:42 AM IST
विज्ञापन
Students struggling with water shortage in hostels in MDU, submitted memorandum
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ब्वाॅयज नीलकंठ हाॅस्टल नंबर 8 में छात्रों के लिए नहाने और पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। हाॅस्टल में छात्रों के लिए नहाने का पानी तक नहीं है। जिसको लेकर मंगलवार को छात्रों ने एमडीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का हमारी इन मांगों के प्रति पिछले 1 महीने से ढुलमुल रवैया रहा है। हॉस्टल के अंदर लगातार 1 महीने से पानी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। छात्र रोहित ने बताया की नहाने के लिए भी पानी मुश्किल से मिल रहा हैं। जोकि हॉस्टल की सफाई व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थी प्रशासन का ध्यान दिलवाना चाहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कमी के कारण हॉस्टल में बीमारी भी फैल सकती है। हॉस्टल के छात्रों को बार-बार अपनी इस आधारभूत जरूरत के लिए भी प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जोकि इतनी गर्मी में उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ पढ़ाई को भी प्रभावित कर रहा है। छात्र अमित मलिक ने बताया कि जितने भी वाटर कूलर हॉस्टल में लगे हुए है उनके वाटर फिल्टर या तो खराब हालत में हैं या उनसे सीधा पानी वाटर कूलर में आ रहा हैं जोकि छात्रों की सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहित, रुपिंदर, कार्तिक, साहिल,विशाल,पंकज, सनी, अमित, प्रवीण, रोहित सुनील, विवेक, मोहित मंगाली, सुखवीन्द्र, मोनू समेत सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed