फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students showed talent in district level art festival

Rohtak News: जिलास्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Oct 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 12 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in district level art festival
रोहतक। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय की ओर से सेक्टर 14 स्थित राजकीय मिडिल विद्यालय में जिलास्तरीय कला उत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12वीं में पढ़ रहे 105 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों संगीत वादन, नृत्य कला, ड्रामा, विजुअल आर्ट व पारंपरिक कहानी सुनाना में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कला उत्सव में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कला उत्सव में एपीसी कॉम्पोनेंट इंचार्ज अरविंद खोखर तथा सहयोगी राजेश मलिक, सुरेंद्र दहिया व अन्य समग्र शिक्षा की टीम ने भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed