{"_id":"62e0416f2b0a342ce36faccb","slug":"students-should-apply-for-admission-in-undergraduate-courses-rohtak-news-rtk653457387","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी एक से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी एक से करें आवेदन
विज्ञापन
रोहतक। स्कूल के बाद कॉलेज में उच्च शिक्षा पाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हुआ। विद्यार्थी एक अगस्त से अपना पंजीकरण करने के साथ ही आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। इसके लिए डीएचई (निदेशक उच्च शिक्षा) का पोर्टल एक से आठ अगस्त तक खुला रहेगा। इस संबंध में डीएचई ने प्रदेश के सभी सरकारी, ऐडेड व गैर सरकारी कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है।
डीएचई की ओर से जारी पत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत 27 से 28 जुलाई तक कॉलेजों को अपने कोर्स, सीटों, खाता नंबर व अन्य जरूरी जानकारी डीएचई की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसे 29 जुलाई को डीएचई कार्यालय अपनी मंजूरी देगा। इसके बाद एक अगस्त से दाखिले के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। इस बार महज आठ दिन के लिए ही दाखिला पोर्टल ओपन रहेगा। या यूं कहें कि विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए महज आठ दिन हैं। इसके बाद दो अगस्त से नौ अगस्त तक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाएगी। डीएचई 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। यह सूची 16 अगस्त तक वैध रहेगी। विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। यह सूची 23 अगस्त तक वैध रहेगी। ये विद्यार्थी 20 से 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
छात्राओं को भी देना होगा शुल्क
डीएचई ने इस बार आवेदन के लिए छात्राओं से भी शुल्क लेना तय किया है। इसके तहत छात्राओं को 50 रुपये, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 50 रुपये व अन्य विद्यार्थियों को सौ रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
पीजी कोर्सों की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों को दी
सरकार ने इस बार पीजी कोर्सों में प्रवेश की जिम्मेदारी संबंधित विश्वविद्यालयों को दी है। इसके तहत विवि अपने संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश देंगे। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।