फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students performed group dance on evergreen songs

Rohtak News: विद्यार्थियों ने सदाबहार गीतों पर समूह नृत्य कर दी प्रस्तुति

Sun, 30 Mar 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students performed group dance on evergreen songs
29सीटीके44-एमडीयू में रंग तरंग कार्यक्रम में सेल्फी लेती छात्राएं। स्रोत:एमडीयू - फोटो : संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रंग महोत्सव मेगा इवेंट का समापन शनिवार को रंग तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों और प्राध्यापक डॉ. सौरभ वर्मा के निर्देशन में आर्यन म्यूजिकल बैंड ने संगीतमय शुरुआत की।
विज्ञापन

रंग तरंग कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति बॉलीवुड रेट्रो डांस परफार्मेंस रही, जिसने दर्शकों को पुराने हिंदी सिनेमा के सुनहरे युग में वापस ला दिया। इमसॉर के विद्यार्थियों ने साठ, सत्तर और अस्सी के दशक के सदाबहार गीतों पर मनमोहक युगल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। हरियाणवी लोक नृत्य और गीतों ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग तरंग समेत रंग महोत्सव इवेंट्स विद्यार्थियों के सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। स्वागत भाषण निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत आईजी भारतीय तट सेना कुलदीप श्योराण, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी रघुवेंद्र मलिक व मॉडल स्कूल की प्राचार्य अरुणा तनेजा उपस्थित रहीं।

29सीटीके44-एमडीयू में रंग तरंग कार्यक्रम में सेल्फी लेती छात्राएं। स्रोत:एमडीयू

29सीटीके44-एमडीयू में रंग तरंग कार्यक्रम में सेल्फी लेती छात्राएं। स्रोत:एमडीयू- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed