{"_id":"69d4096fc8069f154802b923","slug":"students-of-supwa-presented-fashion-show-band-and-dance-performance-rohtak-news-c-17-roh1020-835851-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा के विद्यार्थियाें ने दी फैशन शो, बैंड और डांस की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा के विद्यार्थियाें ने दी फैशन शो, बैंड और डांस की प्रस्तुति
विज्ञापन
23-जीजेयू में आयोजित अक्षरम् के दौरान स्कल्पचर बनाते सुपवा के छात्र। स्रोत: सुपवा
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की क्रिएटिविटी को तीन दिवसीय साहित्योत्सव अक्षरम् में जमकर सराहना मिली। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित अक्षरम् की क्रिएटिविटी पार्टनर सुपवा रही। फैशन शो, बैंड, डांस प्रस्तुत किए जबकि पेंटिंग, स्कल्पचर, पॉटरी का लाइव प्रदर्शन किया।
सुपवा को जीजेयू, हिसार ने अक्षरम् के लिए रचनात्मक साझीदार बनाया था। इसमें शिरकत करने के लिए सुपवा से 140 छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य व अन्य स्टाफ हिसार गया। डॉ. आर्य अक्षरम के उद्घाटन सत्र में विशिष्ठ अतिथि रहे। हरियाणा का साहित्य और पत्रकारिता में योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी का भी हिस्सा रहे।
लाइव पेंटिंग, स्कल्पचर मेकिंग, पॉटरी आदि देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। सुपवा की ओर से आर्ट एग्जीबिशन लगाई गई। इसमें डिजाइन, विजुअल आर्ट्स आर्किटेक्चर व फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सुपवा बैंड की धुनों पर थिरकी जीजेयू
अक्षरम् के पहले दिन रात 9:30 से 11:30 बजे तक ओपन थियेटर में सुपवा बैंड ने 2 घंटे की प्रस्तुति दी। बैंड ने शिव शिव शंकरा से भगवान शिव को प्रणाम करते हुए अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद शुरू हुआ प्रस्तुतियों का सिलसिला 2 घंटे तक चलता रहा।