{"_id":"68a78fcd0c0ee3862302c02b","slug":"students-of-navodaya-vidyalaya-visited-historical-places-of-delhistudents-of-navodaya-vidyalaya-visited-historical-places-of-delhi-rohtak-news-c-17-roh1020-712557-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखे दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखे दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल
Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में विभिन्न स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करते पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी के छात्
रोहतक। घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खगोल विज्ञान क्लब एवं माइग्रेशन कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर ज्ञान अर्जित किया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने सबसे पहले नई दिल्ली स्थित नेहरू तारामंडल का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने ब्रह्मांड पर आधारित 3-डी शो का आनंद लिया। विद्यार्थियों को भारत की एनालॉग एस्ट्रोनॉ जाह्नवी डांगेटी से मिलने का मौका मिला। उनसे बातचीत कर छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा व प्रेरणा मिली।
इसके बाद छात्रों ने तीन मूर्ति भवन का दौरा किया। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन एवं कार्यों के बारे में जाना। भ्रमण के तहत विद्यार्थी इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की शिक्षिका सोनिया श्रेय, प्रियंका एवं मोहन ने छात्रों के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।