फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students of Gurgaon college will shift

गुडगांव कालेज के विद्यार्थी होंगे शिफ्ट

Wed, 23 Oct 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students of Gurgaon college will shift
गुरुग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट बंद हो गया। यहां पढ़ रहे करीब 200 विद्यार्थियों को अब दूसरे संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 23 अक्तूबर को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में सुबह 9 बजे काउंसिलिंग होगी। कॉलेज में निर्धारित स्टाफ न होने, लैब अपग्रेड नहीं कराने व अन्य खामियों के चलते एमडीयू प्रशासन ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

एमडीयू संबद्ध गुरुग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट के 200 बीटेक विद्यार्थी अब नए संस्थान में अध्ययन करेंगे। इस कॉलेज की एमडीयू से संबद्धता रद्द होने के चलते विद्यार्थियों को दूसरे संस्थनों में शिफ्ट किया जाएगा। यहां अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को इलाके के अन्य निजी संस्थानों में अध्ययन के लिए पसंद देनी होगी। यहां सीट रिक्त होने पर उन्हें प्रवेश दिलाया जाएगा। एआईसीटीई, डीजीटीई, हरियाणा के ज्वाइंट डायरेक्टर से प्राप्त पत्र के अनुसार गुरुग्राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट गुरुग्राम के विद्यार्थियों की शिफ्टिंग एमडीयू से संबद्ध आसपास के महाविद्यालयों व संस्थानों में की जानी है। इस बारे में कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि विद्यार्थियों की शिफ्टिंग के लिए 23 अक्तूबर को विवि के राधाकृष्ण सभागार में काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

कॉलेज में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं थी। वहां न तो पर्याप्त स्टाफ था और न हीं लैब अपग्रेड थी। कॉलेज की छोटी-बड़ी कमियों को लेकर संचालकों को हिदायत भी दी गई थी। इसके बावजूद खामियों को दूर नहीं किया गया। इसके चलते विवि ने सख्ती बरती। संस्थान प्रबंधकों ने विवि से एनओसी लेे ली है। अब यहां के बच्चों को दूसरे संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. युद्धवीर सिंह, डीन, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed