फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students learnt the technique of mushroom cultivation

Rohtak News: विद्यार्थियों ने मशरूम की खेती की तकनीक जानी

Thu, 24 Oct 2024 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Oct 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Students learnt the technique of mushroom cultivation
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बॉटनी डिपार्टमेंट (वनस्पति विज्ञान विभाग) के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने गांव लाढ़ौत में मशरूम फार्म का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने मशरूम पैदा करने की विभिन्न तकनीकों का गहराई से जाना तथा मशरूम पैदा करने के लिए कंपोस्ट तैयार करना, कल्चर लगाना ,आवरण लगाना इत्यादि को गहराई से समझा। इसके साथ मशरूम उत्पादन के दौरान होने वाले रोगों और उनके निदान का भी अध्ययन किया। नई शिक्षा नीति, 2020 में कौशल विकास को बढ़ाने पर जोर दिया गया है, इसी तत्वाधान में मशरूम फार्म का भ्रमण विद्यार्थियों ने किया । इस अवसर पर टीम इंचार्ज के रूप में डॉ.सुरेंद्र दलाल सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान विभाग तथा श्री शमशेर सिंह विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ाते हैं तथा थ्योरी में वर्णित चीजों को सीखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आगे भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे शैक्षिक भ्रमण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed