फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students learnt about healthy lifestyle

Rohtak News: छात्राओं ने जानी स्वस्थ जीवनशैली

Sun, 06 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Students learnt about healthy lifestyle
एमडीयू के कन्या छात्रावास में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित व्याख्यान में शामिल प्रतिभागी। स्र
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम की थीम- एनीमिया मुक्त, पोषण युक्त परिसर अभियान के तहत विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां छात्राओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वस्थ आहार लेने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि विभिन्न गर्ल्स हॉस्टल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डाॅ. आरती साहू की अगुवाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ आहार लेने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। गंगा व कावेरी छात्रावास में डाॅ. हरवीन व डाॅ. प्रीति ने विशेष व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वयन डिप्टी चीफ वार्डन प्रो. प्रतिमा देवी ने किया। नर्मदा व साबरमती छात्रावास में डाॅ. शिल्पी, डाॅ. शशि व डाॅ. पूनम ने व्याख्यान दिए। डाॅ. स्वाति ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। डाॅ. ताशी, डाॅ. पॉल व डाॅ. अनुराधा ने यमुना व सरस्वती छात्रावास में व्याख्यान दिए। डाॅ. आरती ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। डाॅ. ईशा, डाॅ. वनिता व डाॅ. मीनू ने मेघना व गोदावरी में छात्राओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया। प्रो. अंजू धीमान ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। डाॅ. मोना, डाॅ. मनीषा व डाॅ. आशु ने भागीरथी व कृष्णा छात्रावास में व्याख्यान दिए। प्रो. सविता राठी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed