रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में विद्यार्थियों ने विदेशी भाषा व मार्गदर्शन एवं परामर्श के पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सीवाईएसएस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की संख्या अधिक होने के कारण कई विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो कई विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में भी ऐसी स्थिति में सीटें बढ़ाई जाती थीं, लेकिन इस वर्ष अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर और अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने विद्यार्थियों की मांग को जायज बताया व कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले पर जल्द ही फैसला लेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सीवाईएसएस प्रदेश सचिव अमन आलडिया , जिला अध्यक्ष रॉबिन मलिक , तन्नू ,सोनिया , आंचल , रेनू ,हर्षिता, साहिल व ईशा आदि मौजूद रहे ।