फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students dance during the annual festival Antar-2024 in Gaur Brahman College.

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में वार्षिकोत्सव अनन्तर-2024 में झूमे विद्यार्थी

Sun, 24 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students dance during the annual festival Antar-2024 in Gaur Brahman College.
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में वार्षिक उत्सव ''अनन्तर-2024'' मनाया गया। मुख्यातिथि गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के पदेन सचिव डॉ. जयपाल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि सत्या आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अरुणा भिवाजी रूपनर रही। अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ. वारीज पांडेय ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की थीम मानवीय अनुभवों की जीवंतता, विविधता और समृद्धि का प्रतीक रही। सभी अतिथियों ने कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाणवी, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा हरियाणवी रागनी, कविता पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। यह उनके व्यक्तित्व विकास की ओर मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को छात्र जीवन में अपना समय व्यर्थ न गंवाकर समय का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विधार्थियों, शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. पारुल कौशिक, डॉ. देवेंद्र कौशिक ने किया। इस मौके पर डॉ. परमिव सिंह, डॉ. संतोष, डॉ. देवाष्मिता, डॉ. अशोक, अनिल भारद्वाज, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सीमा अत्री, डॉ. कपिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed