{"_id":"65a04ed0d99be96805062ca0","slug":"students-aspiring-for-neet-jee-will-get-free-accommodation-facility-rohtak-news-c-17-roh1020-335846-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एनईईटी-जेईई करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एनईईटी-जेईई करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा मिलेगी
Fri, 12 Jan 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सांपला। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई करते हुए अच्छी मेहनत की है और अब राजकीय स्कूल से ही 11वीं की मेडिकल संकाय में दाखिला ले रहे हैं। ऐसे बच्चों का डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना शिक्षा विभाग पूरा करेगा। यह सपना मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के तहत साकार होगा। गुरुवार को नालंदा पब्लिक स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता सेमिनार आायोजित किया गया। इसमें एसडीएम सुभाष चंद्र जून व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने विद्यार्थी व अभिभावकों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा दी जाएगी। सुपर 100 के प्रमोशन को लेकर पहले चरण पार करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की तरफ से उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से परिणाम जारी किया जाएगा। जो बच्चे पास होंगे वही दूसरे चरण के टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा से पहले प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट से कोचिंग भी दी जाएगी।
विभाग की ओर से शेड्यूल जारी
सत्र 24-25 तक के कार्यक्रम के लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सुपर 100 के तहत आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी है। पत्र विद्यार्थी आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी रखें यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में काफी लाभदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
-सुमन हुड्डा, आरबीसी जय भगवान व खंड शिक्षा अधिकारी
लेवल वन परीक्षा का परिणाम 15 मार्च को आएगा
लेवल वन परीक्षा 6 फरवरी को होगी। इसका परिणाम 15 मार्च तक निकाल दिया जाएगा। लेवल 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को ली जाएगी। जिसका परिणाम 7 मई तक जारी होगा और 15 मई को कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से तय केंद्र में ही रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सुबे सिंह, हेमंत कुमार सहित अन्य प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।