फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students are the brand ambassadors of any institution

Rohtak News: विद्यार्थी ही किसी भी संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर

Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students are the brand ambassadors of any institution
रोहतक। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। डिग्री प्राप्त करने के बाद निश्चित रूप से हर विद्यार्थी के मन में अपने भविष्य को लेकर सवाल उत्पन्न होते हैं कि सभी को निश्चित रूप से नौकरी मिल जाएगी। नौैकरी न मिले तो मायूस होने के बजाय स्वरोजगार का विकल्प अपनाएं। यह कहना है राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का। बुधवार को वे लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में आयोजित 13वेंं दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। यहां 631 विद्यार्थियों को डिग्री व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को नौकरी न मिले तो मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। युवा कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए स्वरोजगार के अवसर तलाशें। दूसरों को नौकरी देने की क्षमता बनाएं। टेक्नोलॉजी का जमाना है। इसका प्रयोग कर हम न केवल अपना, बल्कि समाज में राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। नई शिक्षा नीति से एक बड़ा बदलाव आया है। नई शिक्षा नीति नवाचार व नई तकनीक पर आधारित है। नई शिक्षा नीति न केवल स्वरोजगार व कौशल विकास पर आधारित है बल्कि इसमें नैतिक मूल्यों का भी समावेश किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी यात्रा है जो हमें ऊंचाइयों तक ले जाती है। जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा मन में सीखने की इच्छा बनाकर रखनी चाहिए। ज्ञान का कोई अंत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए उसके विद्यार्थी ही उसके ब्रांड एम्बेसडर होते हैं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने संस्था को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान सुदर्शन धींगड़ा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। यहां महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, एडवोकेट राजेश सहगल, एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, पवन आहुजा, संजय आहुजा, राधेश्याम ढुल, सुभाष आहुजा, रविंद्र सक्सेना, प्रकाश आहुजा, श्याम कपूर, राज्यपाल के सचिव अमरजीत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed