फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students and teachers held the tricolor in their hands and raised patriotic slogans

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी वायरस के प्रति किया जागरूक

Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers held the tricolor in their hands and raised patriotic slogans
फोटो : 18नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी व एड्स के प्रति
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी की तरफ से नागरिक अस्पताल परिसर में एचआईवी जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में एचआईवी व एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया और इस बीमारी की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। शाकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्था के कलाकार सतीश मस्तान, राधिका, विधि, उत्कर्ष, निशिका, एकता और किशन ने प्रभावी ढंग से इन नाटक की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से लोगों को यौन संक्रमित रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नाटक में बताया गया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचने के लिए हमें अपने जीवन को सुरक्षित रखना चाहिए। किसी भी यौन संक्रमित पुरुष या स्त्री के संपर्क में ना आएं। एचआईवी के संक्रमण से किसी की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में बताया गया कि किस प्रकार से हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और अपने दिनचर्या को नियमित रख सकते हैं। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed