फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student, student union election, union election, election, rohtak, inso, protest, haryana

छात्र संघ चुनाव : अप्रत्यक्ष प्रणाली का इनसो ने किया बहिष्कार

Sun, 26 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
student, student union election, union election, election, rohtak, inso, protest, haryana
लघु सचिवालय में सीटीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
इनसो ने छात्र संघ चुनाव की अप्रत्यक्ष प्रणाली का विरोध जताया। प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत चुनाव कराने के लिए शनिवार को प्रदेश भर के हर जिले में इनसो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। वहीं रोहतक में इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में सीटीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की नर्सरी होते है, जहां से शिक्षित और योग्य छात्र उभर कर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चुनाव कराने चाहिए। लेकिन सरकार द्वारा घोषित अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में छात्र प्रत्यक्ष रूप से वोट डालकर अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। इस प्रणाली से धनी और नेताओं के बच्चों की राजनीति में एंट्री होगी। सरकार छात्रों को उनका अधिकार प्रदान करते हुए जल्द से जल्द प्रत्यक्ष चुनाव संघ की घोषणा करे। अगर सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव नहीं करवाये तो इस सप्ताह सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर एमडीयू इनसो अध्यक्ष रामवीर बडाला, जिला प्रभारी अरविंद गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव सुमित फौगाट, जाट कॉलेज प्रधान अभिषेक देशवाल, दीपक मलिक, जसवीर लाठर, मनजीत देशवाल, प्रदीप शर्मा और दिनेश पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed