{"_id":"68d05c5e564ba03ed60f472f","slug":"student-organizations-performed-a-havan-at-mdu-demanding-an-investigation-into-the-improperly-constructed-flower-pots-rohtak-news-c-17-roh1020-731925-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में छात्र संगठनों ने किया हवन, बोले-गलत तरीके से बनाए जा रहे गमलों की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में छात्र संगठनों ने किया हवन, बोले-गलत तरीके से बनाए जा रहे गमलों की हो जांच
Mon, 22 Sep 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
34 एमडीयू कुलपति आवास में तोड़फोड़ मामले में छात्रों की गिरफ्तारी के बाद रोष प्रकट करते छात्र।
- फोटो : पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान के वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम व एसपी।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गलत तरीके से बनाए जा रहे गमलों के विरोध में रविवार को संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने हवन कर रोष जताया। हवन में पांच प्रतिज्ञाओं की आहुति दी गई। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को सदबुद्धि देने व कैंपस को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की प्रार्थना की।
छात्र संगठनों ने कहा कि कुलपति के आवास पर गलत तरीके से गमले बनाए जा रहे हैं। इस मामले में आवाज उठाने वाले छात्र नेता प्रदीप व कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अदालत ने छात्र नेताओं की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उन्हें रिहा कर दिया।
छात्र संगठनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कुलाधिपति राज्यपाल से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कुलपति आवास पर गलत तरीके गमले बनाने की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। एमडीयू में नए गेट निर्माण पर खर्च व रास्ते के निर्माण में लगभग आठ करोड़ की मिट्टी डलवाने की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर विक्रम सिंह डुमोलिया, अध्यक्ष डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विधार्थी एसोसिएशन, सुधीर कुमार सहारन अध्यक्ष नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन, अमित कुमार एसएफआई, हितेश लाठर एनएसयूआई, प्रदीप मोटा अध्यक्ष शहीद भगत सिंह छात्र संगठन मौजूद रहे।
गमले मामले में विवि प्रशासन अनजान
एमडीयू के कुलपति आवास में गलत तरीके से बनाए जा रहे गमलों के मामले में विवि प्रशासन अनजान है। यह विवाद उठने के बाद से कुलपति विश्वविद्यालय में नहीं आए हैं। उनके चंडीगढ़ में होने की चर्चा है। इसके अलावा कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत भी घटना के बाद से अवकाश पर हैं। विवि प्रशासन से कई बार इस मामले को लेकर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुलसचिव ने कहा कि इस मामले में बाद में बात करना। अभी मैं बाहर हूं। संवाद