फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student organizations demand a high-level investigation into the recruitment of assistant professors.

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की उच्चस्तरीय जांच हो: छात्र संगठन

Sat, 27 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Student organizations demand a high-level investigation into the recruitment of assistant professors.
36...एमडीयू में ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को ज्ञापन देते छात्र नेता दीपक धनखड़ व अन्य। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू आए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से छात्र संगठनों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की जांच की मांग की है। मंत्री को सौंपे ज्ञापन में आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) में हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव हुआ है।

एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने शिक्षा मंत्री से छात्राओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करने की मांग की। कहा, सरकार ने 3 साल पहले 600 बसें चलाने की घोषणा की थी। डाटा भी जुटाया था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन



इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (आईएनएसओ) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (अंग्रेजी विषय) में हरियाणा के युवाओं का पास-प्रतिशत बेहद कम होने का मुद्दा उठाया। कहा, भर्ती की उच्चस्तरीय जांच हो। मूल्यांकन मानक सार्वजनिक करें। चयन को पारदर्शी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता जोगेंद्र सिंह ने एमडीयू के हर साल 10 फीसदी फीस बढ़ाने पर रोक और शिक्षकों के खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग की ताकि शोध गुणवत्ता में सुधार हो सके। शिक्षा मंत्री ने छात्र नेताओं को मांगों की समीक्षा करने का भरोसा दिया। कहा, छात्र हित व न्याय मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed