{"_id":"666a36a7f208096b2002f804","slug":"student-organizations-burnt-effigy-in-protest-against-fee-increase-rohtak-news-c-17-roh1020-442444-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्र संगठनों ने फीस वृद्धि के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्र संगठनों ने फीस वृद्धि के विरोध में फूंका पुतला
विज्ञापन
एमडीयू में बुधवार को फीस वृद्धि को लेकर गेट नंबर 2 पर सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। एमडीयू के गेट नंबर-2 पर ताला जड़कर विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
बाद में प्रशासन से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। इसी कड़ी में बुधवार को भगत सिंह छात्र संगठन, एनसएओ व डॉ. आंबेडकर विद्यार्थी मिशन एसोसिएशन ने मिलकर एमडीयू के गेट नंबर-2 पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां सरकार का पुतला फूंका और गेट नंबर-2 पर ताला जड़कर धरना भी दिया। इस दौरान एमडीयू सुरक्षा कर्मचारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई।
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव व सुशील हुड्डा ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में ज्यादातर गरीब बच्चे पढ़ने आते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार इनमें फीस वृद्धि कर गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। सरकार जल्द इस नीति को वापस लेकर छात्रों के हितों की रक्षा करे। छात्र सुधीर सहारण ने कहा कि एनईपी लागू करना शिक्षा का निजीकरण है।
विज्ञापन
इससे गरीब तबका शिक्षा से वंचित रह जाएगा। छात्र प्रदीप मोटा ने कहा कि एमडीयू में सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करना शिक्षा के निजीकरण की ओर कदम बढ़ाना है। एमडीयू का निजीकरण किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। एएमवीए के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने कहा कि एनईपी 2020 छात्र हित में नहीं है। इस मौके पर लक्ष्य मलिक, आदर्श बूरा, हितेश, प्रिंस धनखड़, सौरभ, हरदीप ढुल, हितेश लाठर, आकाश हुड्डा समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे। ि