फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student hurt by the collapse in the compartment put the noose

कंपार्टमेंट में फेल होने से आहत छात्रा ने लगाया फंदा

Mon, 01 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Student hurt by the collapse in the compartment put the noose
कंपार्टमेंट में फेल होने से आहत एकता कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बारे में परिजनों को रविवार सुबह पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एकता कॉलोनी निवासी राजकुमार की बेटी रेखा शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। रेखा की 12वीं कक्षा के एक विषय में कंपार्टमेंट आई थी। इसके बाद छात्रा ने संबंधित विषय के कंपार्टमेंट का फार्म भरा लेकिन कंपार्टमेंट में भी वह फैल हो गई।
विज्ञापन


 परिजनों के अनुसार इसी तनाव में शनिवार रात को छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह जब छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया तो छात्रा पंखे के हुक में लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने का प्राथमिक कारण छात्रा का कंपार्टमेंट में फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।


वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed