{"_id":"604d12728ebc3e8c942f1081","slug":"student-found-in-three-hours-due-to-police-s-readiness-three-accused-arrested-one-absconding-rohtak-news-rtk5997719166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की तत्परता से तीन घंटे में मिली छात्रा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की तत्परता से तीन घंटे में मिली छात्रा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में जा रही 13 साल की छात्रा का उसके सहपाठी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को कार में बैठाकर ले गए। इसकी सूचना बस चालक ने परिजनों को दी और परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और थाना एरिया में 20 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी कर सीमाओं को सील कर दिया। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर छात्रा को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना शुक्रवार की है।
13 साल के मुख्य नाबालिग आरोपी को शुक्रवार को ही कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। बाकी दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। डीएसपी सदर सज्जन सिंह ने बताया कि मामला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे का है। थाना एरिया की रहने वाली 13 साल की छात्रा थाना एरिया के ही एक स्कूल में पढ़ती है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोजाना एक निजी बस में सवार होकर स्कूल पहुंचती है। शुक्रवार को जब वह बस से उतरी तो वहां उसका 13 साल का ही सहपाठी मिला। वह कार में सवार था। छात्रा के बस से उतरने के बाद वह उसके पास गया और बोला कि चल आ तुझे आज घूमा कर लाता हूं। छात्रा ने मना भी किया लेकिन वह जबरदस्ती उसे कार में बैठा ले गया। यह पूरा वाक्या देख रहे बस चालक ने तत्काल इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सज्जन सिंह, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मौके से कार का नंबर लेकर और विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस ने 15 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी कर एरिया सील कर दिया। इसी दौरान वारदात में उक्त कार जसिया के पास खड़ी मिली। डीएसपी और थाना प्रभारी ने खुद कार की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बाकी तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।
नाकाबंदी की वजह से नहीं जा पाए दिल्ली
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात का मुख्य आरोपी छात्रा का सहपाठी है व वह भी 13 साल का ही है। जिसे पुलिस ने तत्काल कोर्ट के आदेशों पर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं गिरफ्तार नाबालिग के ममेरे भाई आरोपी गौरव निवासी जींद व गौरव के दोस्त आरोपी अंकित निवासी गोहाना को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे चौथे आरोपी सोनू निवासी रोहतक की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरी वारदात की कहानी नाबालिग आरोपी ने रची थी। उसने अपने ममेरे भाई गौरव को यह बताया। गौरव ने अंकित को व अंकित ने सोनू को अपने साथ लिया। चारों कार में सवार होकर आए व छात्रा का अपहरण कर दिल्ली की ओर भागने लगे। मगर जगह जगह पुलिस चेकिंग देखकर वे गाड़ी को कभी रोहतक, कभी सुनारिया तो कभी कहीं घूमाते रहे।