फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student dies after crushed by truck in Rohtak, student of Government Model Sanskriti Senior Secondary School

Rohtak: ट्रक के कुचलने से छात्रा की मौत, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी थी मृतका

Sat, 28 Sep 2024 12:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

रोहतक में छात्रा की ट्रक की कुचल से मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Student dies after crushed by truck in Rohtak, student of Government Model Sanskriti Senior Secondary School
ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को एक बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने घटना के बाद हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह शांत किया। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


बिहार के निवासी परिवार रोहतक के विजयनगर में रहता है। पीड़ित पिता कार्तिक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है और सुबह रोज की तरह साइकिल से सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। उसी के पीछे वह भी अपनी साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। जब उनकी बेटी रक्षित भिवानी चुंगी के पास पहुंची तो एक बेलगाम मिनी ट्रक ने उनकी बेटी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना के बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना के बाद भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई और हंगामा किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मिनी ट्रक चलाने का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed