फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strong wind caused fire in 40 places including sugar mill, cane crop ashes in Sampla

तेज हवा से शुगर मिल सहित 40 जगह लगी आग, सांपला में ईख की फसल राख

Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strong wind caused fire in 40 places including sugar mill, cane crop ashes in Sampla
पहरावर गांव के खेतो में लगी आग । संवाद
रोहतक। तेज हवा के चलते सोमवार शाम को भाली स्थित शुगर मिल सहित 40 जगह खेतों में आग लग गई। ज्यादातर जगह गेहूं के फाने व सूखी घास में आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ियों की कमी से परेशान फायर ब्रिगेड के पसीने छूट गए। उधर, सांपला के गिझी मार्ग पर खेत में आग से करीब 4 एकड़ ईख की फसल जल गई।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 8 बजे तेज हवा चलनी लगी। उस समय खेतों में किसानों ने गेहूं की फांस जलाने के लिए आग लगा रखी थी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी। कहीं आग बेकाबू न हो जाएं, इसके चलते फायर ब्रिगेड को फोन घनघनाने लगा। एक घंटे के अंदर 40 जगह से फायर ब्रिगेड कार्यालय में कॉल आई। सुनारिया, गरनावठी, सुंदरपुर, टिटौली, कच्चा चमारिया रोड, गांधरा मोड़, पहरावर, खरावड़ बाईपास, चुनियाना मोड़, बैंसी, पटवापुर, मुरादपुर टेकना, काहनौर, रोहतक रोड महम, चांदी व गिझी के खेतों में गेहूं के फांस व सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में आग लग गई। रात करीब साढ़े 9 बजे भाली स्थित शुगर मिल में खुले के अंदर पड़ी खोई में आग सुलग गई।
विज्ञापन

बाक्स
सॉरी, गाड़ी गई हुई हैं, इंतजार करना होगा
देर रात तक फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर 101 की घंटी बजती रही। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कई फोन करने वालों से सॉरी बोला, कहा सभी गाड़ी आग बुझाने गई हुई हैं। इंतजार करना होगा। विभाग के पास मात्र आठ गाड़ियां हैं। इसमें एक महम व एक सांपला में खड़ी होती है। जबकि तीन गाड़ी सेक्टर पांच व तीन सोनीपत स्टैंड स्थित फायर स्टेशन पर खड़ी रहती हैं। विभाग की तीन गाड़ियां 10 साल पुरानी हो चुकी हैं। ऐसे में सोमवार को गाड़ियों की काफी कमी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सांपला मार्ग पर ईख की फसल जलकर राख
सांपला। गिझी मार्ग पर करीब 4 एकड़ ईख की फसल में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे किसान को आर्थिक नुकसान हो गया है। मौके पर जेसीबी मशीन व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन आंधी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इस्माईला गांव के किसान ने सांपला गिझी मार्ग पर करीब चार एकड़ में ईख की फसल उगा रखी थी। दोपहर बाद अचानक फसल में आग लग गई। इसी दौरान आए तेज हवा के कारण आग की लपटों ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। आग को रोकने के लिए जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई, लेकिन आंधी की वजह से प्रशासन और किसान का प्रयास नाकाम रहा। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग आसपास के खाली खेतों में भी फैल गई। किसान ने हाल में फसल की कटाई का काम भी शुरू कर दिया था। किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं जुलियाना मोड़ रेलवे फाटक के पास भी आग लग गई, वहां भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed