फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Striking workers emptied garbage trucks right onto the streets; piles of trash accumulated on the roads.

Rohtak News: हड़ताली कर्मियों ने सड़कों पर ही खाली करा दीं कूड़े की गाड़ियां, सड़कों पर लगे कचरेे के ढेर

Sat, 08 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Striking workers emptied garbage trucks right onto the streets; piles of trash accumulated on the roads.
05-नगर निगम कार्यालय में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
रोहतक। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व स्थायी भर्ती की मांग को लेकर चल रही नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को सड़कों पर 250 टन कूड़ा फैल गया। इससे दुर्गंध फैल गई और लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर जाना पड़ा। शुक्रवार को कुल 642 में से 500 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

शीला बाईपास चौक पर सुबह करीब 9 बजे कूड़ा डालते समय गाड़ी खराब हो गई जो दोपहर बाद तक वहीं खड़ी रही। बाद में उसे हटाया गया। हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में जेल रोड, सुनारिया चौक, सेक्टर दो, शीला बाईपास चौक, भिवानी चुंगी, रुपया चौक, माडोदी चौक, नामदेव चौक, जेल रोड चौक, कन्हेली गांव के पास सहित कई जगह सड़कों पर कूड़े की गाड़ियों को खाली करा दिया।
विज्ञापन

इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश सचिव राकेश चावरिया ने कहा कि सरकार सभी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अब सड़कों पर नहीं डालेंगे कूड़ा : शंभू टांक
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि शहरवासियों की परेशानियों को देखते हुए अब सड़कों पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा लेकिन तय शेड्यूल के तहत हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी भी की। इस दौरान अशोक थोरिया, राजपाल टांक, रवि चड्डा, कंवल राणा आदि मौजूद रहे।
-------------
सर्व कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 11, 12 व 13 तारीख को बिजली निगम के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। हरियाणा के नागरिक व कर्मचारी सरकार की हठधर्मिता से परेशान हैं लेकिन सरकार को आमजन व कर्मचारियों की परेशानी से कोई सरोकार नही है।

----------
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद नगर निगम की ओर से व्यवस्था करते हुए रात के समय कूड़ा उठान किया जा रहा है। जहां कहीं कूड़ा पड़ा मिलेगा, उसे उठाया जाएगा।
- सत्येंद्र दुहन, नगर निगम आयुक्त, रोहतक।

05-नगर निगम कार्यालय में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

05-नगर निगम कार्यालय में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed