{"_id":"64f64472085fcea48e02b805","slug":"strictness-on-miscreantssix-points-selected-from-d-park-to-rajiv-chowk-30-youths-released-after-warning-rohtak-news-c-17-roh1020-238910-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मनचलों पर सख्ती... डी पार्क से राजीव चौक पर छह प्वाइंट चयनित, 30 युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मनचलों पर सख्ती... डी पार्क से राजीव चौक पर छह प्वाइंट चयनित, 30 युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
रोहतक। बाजार में महिलाओं व युवतियों पर फब्ती कसने वाले मनचलों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पुलिस ने सोमवार शाम को दो घंटे डी पार्क से लेकर राजीव चौक तक विशेष अभियान चलाया। 40 युवाओं को काबू कर न केवल पूछताछ की, बल्कि चेतावनी दी कि अगली बार पकड़ में आए तो केस दर्ज किया जाएगा।
पुलिस-पब्लिक मीटिंग में एसपी को शिकायत मिली थी कि शहर के अंदर कुछ समय से मचनले युवक सक्रिय हो गए हैं। जो महिलाओं व युवतियों पर फब्जी कसते हैं। कार, बाइक व स्कूटी पर सवार होकर शाम के समय डी पार्क से लेकर राजीव चौक के बीच में सक्रिय रहते हैं। डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में सोमवार सिविल लाइन व पीजीआई थाना पुलिस ने मिलकर डी पार्क, मेडिकल मोड़, दिल्ली रोड, तिकोना पार्क माडल टाउन व राजीव चौक पर जांच की।
शिकायत मिली थी कि आवारा युवक पार्कों में बैठकर नशा करते हैं। साथ ही बाजार व चौक-चौराहों पर जाकर आवारागर्दी करते हैं। पुलिस पार्कों में भी पहुंची और शक के आधार पर पूछताछ की। इसके बाद थाने ले जाकर छोड़ा गया। पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विवेक कुंडू, डीएसपी