{"_id":"676461cb1ce119909408ed50","slug":"strictness-on-ignoring-grap-4-municipal-corporation-issued-challans-of-27-thousand-rupees-rohtak-news-c-17-roh1019-565273-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रैप-चार की अनदेखी पर सख्ती...नगर निगम ने 27 हजार रुपये के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रैप-चार की अनदेखी पर सख्ती...नगर निगम ने 27 हजार रुपये के चालान किए
विज्ञापन
रोहतक। बढ़ते प्रदूषण के चलते जिले में एक बार फिर ग्रैप-चार लागू हो गया है। इसके तहत भवन निर्माण पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है, किंतु नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। इस पर कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम वीरवार को सख्त नजर आई। निर्माण कार्य न रोकने और निर्माण साग्रगी न ढकने पर निगम ही ओर से 18 लोगों के 27 हजार रुपये के चालान किए।
निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रैप-चार के तहत एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के नियमों को लागू करवाने के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई हैं। साथ ही एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरों से सड़कों व पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने रोक के बावजूद भवन निर्माण कार्य करने पर कार्रवाई की।नियमों की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
एक्यूआई फिर 300 पार
जिले में हवा की गुणवत्ता फिर गड़बड़ाने लगी है। वीरवार को अधिकतम एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक बार फिर 300 पार पहुंच गया। इससे पहले दिवाली पर यह खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया था। हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर प्रभावित होने से स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी बढ़ गई है। वीरवार को दोपहर 12 बजे एक्यूआई सबसे अधिकतम 384 दर्ज किया गया। औसत एक्यूआई 250 से ऊपर बना रहा।

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव
विज्ञापन