फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strictness on dumping garbage... Inspector can issue challan up to 20 thousand

Rohtak News: कूड़ा डालने पर सख्ती...निरीक्षक काट सकेगा 20 हजार तक का चालान

Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Strictness on dumping garbage... Inspector can issue challan up to 20 thousand
रोहतक। शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर जाने के लिए नगर निगम सख्ती पर उतर आया है। अब सफाई निरीक्षक गंदगी फैलाने पर 20 हजार रुपये तक का चालान काट सकेगा। निगम आयुक्त की तरफ से इतनी राशि का चालान काटने का अधिकार दिया गया है। इसके लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले निगम आयुक्त की तरफ से शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। अब भी शहर में शत-प्रतिशत चौक व चौराहों से कचरा नहीं उठ रहा है।
मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक माता दरवाजा चौक के नजदीक कचरा पड़ा रहा, जहां से शिव भक्त पर गुजरते समय बदबू से परेशान नजर आए। पुराना गोहाना अड्डे पर सोमवार को 11 बजे तक कचरा पड़ा रहा। इससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पालिका बाजार के सामने एलिवेटेड पुल की तरफ शाम 4 बजे तक कचरा सड़ता रहा। पुराना आईटीआई मैदान से लेकर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने दोपहर बाद करीब पौने 3 बजे तक कचरा पड़ रहा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 हजार से 20 हजार तक काटे जा रहे चालान
खुले में कचरा डालने पर निगम की आठ टीम शहर में सक्रिय हैं। इसमें 5 हजार, 10 हजार, 15 हजार और 20 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अगर सामान्य दुकानदार गाड़ी आने के बावजूद सड़क किनारे कचरा डालता है तो उसका 5 हजार का चालान काट रहे हैं।
दूसरी बार नियम तोड़ने पर 10 से 15 हजार का चालान किया जा रहा है। अगर कोई होटल या ढाबा मालिक गंदगी फैलाता है तो उसका 20 हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है।
---------
सफाई ठेकेदार के कर्मचारी समय पर कचरा नहीं उठा रहे हैं। आम आदमी का चालान काटने के बजाय निगम ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई करे क्योंकि नियम सबके लिए बराबर हैं।

- कदम सिंह, पूर्व पार्षद नगर निगम
वर्जन
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। गंदगी फैलाने वालों के 20 हजार तक के चालान काटने की अनुमति मिली है। सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही।
- कृष्णलाल, सफाई निरीक्षक नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed