फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strictness on drug smugglers... Search operation conducted for two hours in Kartarpura, Indra Colony and JP Colony

Rohtak News: नशा तस्करों पर सख्ती... करतारपुरा, इंद्रा कॉलोनी और जेपी कॉलोनी में दो घंटे चला सर्च अभियान

Fri, 27 Dec 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Strictness on drug smugglers... Search operation conducted for two hours in Kartarpura, Indra Colony and JP Colony
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वीरवार को नशा तस्करों पर सख्ती का चाबुक चलाया गया। 40 पुलिसकर्मियों के साथ एएसपी कांछी सिंगला के नेतृत्व में आठ मकानों की तलाशी। तीन कॉलोनियों में राह चलते और घर बैठे लोगों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अभियान से तीनों कॉलोनियों में नशा तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। इसे भी पुलिस कामयाबी मान रही है। चूंकि, इससे साफ हो रहा है कि अब तस्कर घरों में नशा नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स के प्रभारी मनोज कुमार, सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और हरियाणा नारकोटिक्स सेल के प्रभारी पीएसआई बर्लिन के साथ नशा तस्करों के घरों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी। जिन लोगों के घरों पर नशा बेचने की आशंका थी, उन्हीं के घरों पर जांच पड़ताल की थी। तीनों टीमों के 40 पुलिसकर्मियों के साथ 8 घरों में सर्च अभियान चलाया। 30 से अधिक संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की गई। तीन घंटे तक चले इस अभियान में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान किसी भी संदिग्ध के घर पर नशा बरामद नहीं हो सका। इसे भी पुलिस अपनी कामयाबी मान रही है कि अब नशा तस्कर घर पर ऐसा पदार्थ रखने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शाम 4 बजे एकाएक पहुंचीं पुलिस की गाड़ियां
करतारपुरा में जब पुलिस के 40 अधिकारी-कर्मचारी पहुंचते तो तस्करों में भगदड़ मच गई। हालांकि, कई को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन नशीला पदार्थ न मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed