फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strict steps taken towards women safety in the institute

Rohtak News: संस्थान में महिला सुरक्षा के प्रति उठाए कड़े कदम

Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Strict steps taken towards women safety in the institute
रोहतक। पीजीआईएमएस की छात्रा का शोषण और मारपीट निंदनीय है। इसका विरोध करते हुए एसएफआई जिला कमेटी रोहतक आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग करती है।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी रोहतक ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के अंदर दिन-प्रतिदिन महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ रहे शोषण और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही संस्थान में महिला सुरक्षा के प्रति कड़े कदम उठाए जाएं। इसके खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाते हुए आरोपियों को सजा देनी चाहिए। इधर, पीजीआईएमएस के छात्र और रेजीडेंट डॉ. बंगाल में हुए महिला डॉ. के रेप और हत्या के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन रक्षाबंधन के दिन इसी विश्वविद्यालय के एनाटॉमी डॉक्टर ने बीडीएस कर रही छात्रा का शोषण और मारपीट करने जैसा अमानवीय कृत किया। इसका सभी विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed