{"_id":"674210e171ee79e3f60983e4","slug":"street-play-gave-the-message-of-staying-away-from-drugs-rohtak-news-c-17-roh1020-550032-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नुक्कड़ नाटक से नशे से दूर रहने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नुक्कड़ नाटक से नशे से दूर रहने का संदेश दिया
विज्ञापन
सांपला01..नशा के लिए लोगों को जगरुकता करते विद्यार्थी। संवाद
सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को यूनिवर्सिटी आउटरीच और एंटी ड्रग्स सेल के तहत गोद लिए गए गढ़ी सांपला में चार जगह नुक्कड़ नाटक किया। इसकी शुरुआत रहबर ए आजम सर छोटूराम की हवेली के सामने से की गई। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम नशे व ड्रग्स से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया। रैली के जरिए लोगों को जागरूकता संदेश दिया। इसमें छात्राओं ने शराब, बीड़ी, तंबाकू, पान, ड्रग्स के दुष्प्रभाव के बारे में गांव के लोगों को जानकारी दी।
सांपला के वार्ड-10 के म्युनिसिपल काउंसलर राजेश ओहल्यान ने सांप्रदायिक सदभाव व नशे की रोकथाम विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया l ग्रामीणों ने सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग दिया व अपने गांव को नशे से मुक्त रखने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी आउटरीच व एंटी ड्रग्स सैल के सदस्य मौजूद रहे।
सांपला में छोटूराम जयंती आज
सांपला। रविवार को संग्रहालय में सरछोटू राम की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें प्रदेशभर से सामाजिक कार्यकर्ता व नेता भाग लेंगे। समिति ने बताया कि सुबह हवन यज्ञ होगा। उसके बाद अन्य कार्यक्रम होंगे। रक्तदान शिविर ओर भंडारा भी लगाया गया है।