फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strange arrangement of Municipal Corporation, half of the colony's street approved in Ward-8

Rohtak News: नगर निगम की अजीब व्यवस्था, वार्ड-8 में कॉलोनी की आधी गली अप्रूव्ड

Fri, 10 Apr 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strange arrangement of Municipal Corporation, half of the colony's street approved in Ward-8
04-नगर निगम के वार्ड 8 में शामिल सूर्य नगर की एक गली। संवाद
रोहतक। सूर्य नगर में निगम की अजीब व्यवस्था सामने आई है। यहां आधी गली अप्रूव्ड बताई जा रही है जबकि शेष अनअप्रूव्ड। नगर निगम के वार्ड 8 में इस कारण पूरी कॉलोनी अप्रूव्ड नहीं है और लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सूर्य नगर निवासी प्रोमिला, सोनिया, कर्ण सिंह व नीलम आदि ने बताया कि यहां सरकार की ओर से सीवर लाइन दबाई गई है। बिजली के खंभे भी लगाए गए हैं और स्ट्रीट लाइट भी है। अब तो पीएनजी लाइन भी दब गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी में सरकार की ओर से तमाम विकास कार्यों के बावजूद एक गली में लगभग 80 मकान ऐसे हैं जो अनअप्रूव्ड दिखाए जा रहे हैं। इस कारण इन लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए उनको नगर निगम में चक्कर लगाने पर भी समाधान नहीं मिला है। वे कॉलोनी में 20 साल से भी अधिक समय से रह रहे हैं। उनका दावा है कि वे प्रॉपर्टी टैक्स भी देते हैं लेकिन कोई हल अब तक नहीं हुआ है।
------------
प्रयास रहता है कि लोगों की इस प्रकार की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। इसके लिए हाउस में भी मुद्दे उठाए गए हैं। अब फैसला सरकार को लेना है। -अंजू सैनी, वार्ड 8 से पार्षद।

-------------
अनअप्रूव्ड जमीन को अप्रूव्ड करना सरकार के स्तर पर होता है। इस प्रकार के मामलों में नगर निगम की ओर से नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए सरकार के पास केस भेजे जा रहे हैं। -मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed