{"_id":"68e16c7c4cb0f987e105798a","slug":"storm-water-pipeline-work-will-be-done-at-a-cost-of-rs-29-crore-jangra-rohtak-news-c-17-roh1020-739146-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 करोड़ की लागत से होगा स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन का काम : जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 करोड़ की लागत से होगा स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन का काम : जांगड़ा
विज्ञापन
महम में स्ट्रॉम वाटर निकासी के लिए बिछाई जानेवाली लाइन का नारियल फोड़ कर शुभारंभ करते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
महम। कस्बे में 29 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर निकासी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने खेड़ी महम गांव में धानक चौपाल के निर्माण के लिए 36 लाख की लागत से बनने वाली धानक चौपाल की नींव रखी। उन्होंने कहा कि शहर से पानी निकासी की बहुत पुरानी मांग थी लेकिन किसी ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। महम के लिए मुख्यमंत्री एक सौगात है। सांसद ने इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार कहने पर ही हलके को इतनी बड़ी सौगात दी।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी किसी भी विकास के काम को मना नहीं करते, इसलिए हलके में सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक, जेई विकास राठी, भाजपा नेता अजीत अहलावत, रेखा रोहिला, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को डुबोया : जांगड़ा
रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का कहना है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को डुबोया। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है। जांगड़ा शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।