फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stopping Deependra's speech, the young man said - It was not the Brahmins, but three-four people of the village who defeated him.

Rohtak News: दीपेंद्र का भाषण रुकवाकर युवक बोला-ब्राह्मणों ने नहीं, बल्कि गांव के तीन-चार लोगों ने हराया

Sat, 09 Mar 2024 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Stopping Deependra's speech, the young man said - It was not the Brahmins, but three-four people of the village who defeated him.
शुक्रवार को सेक्टर एक स्थित कम्युनिटी सेंटर में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उस दौरान अजीब स्थिति बन गई जब भालौठ गांव के एक युवक ने मंच पर पहुंचकर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का भाषण बीच में रुकवा दिया। दरअसल, दीपेंद्र जब भाषण दे रहे थे, तभी भालौठ गांव का युवक पवन आया और बीच में ही भाषण रुकवाकर बोला, आपको 2019 में ब्राह्मणों ने नहीं, बल्कि गांव के तीन-चार लोगों ने हराया। वह आपसे किसी को मिलने नहीं देते। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनको खुशी इस बात की नहीं लोगों के काम करवाए, बल्कि दुख इस बात का है कुछ लोगों के काम नहीं करवा सका। दोबारा मौका मिला तो कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन



दीपेंद्र ने किया ऑटो में सफर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की आम जनता के लिए सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में जहां विधायक भारत भूषण बतरा के साथ ऑटो में सफर किया। सावन नाम के चालक से बात करके दीपेंद्र अभिभूत हुए। शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर खुद उन्होंने इसका जिक्र किया।
विज्ञापन

हुड्डा ने लिखा कि, रोहतक में अचानक एक ऐसा अनजान साथी मिला जिसकी बातें सुन कर अपनों के लिए काम करते जाने का संकल्प और दृढ़ हो गया। साथ ही दीपेंद्र ने बातचीत का ब्योरा भी पोस्ट में शेयर किया है। लिखा, सावन नाम के इस प्यारे भाई ने मेरी गाड़ी हाथ देकर रुकवाई और बोला जहां जाना है मेरे ऑटो में चलिए। इस निःस्वार्थ प्रेम ने मुझे भावुक कर दिया, सही मायने में ऐसे भाई ही मेरी असली कमाई हैं। सफर के दौरान सावन की बाबा साहेब आंबेडकर और उनके विचारों के बारे में समझ ने मुझे भी प्रेरित किया। मैं अंतिम सांस तक ‘लोकतंत्र के इन सारथियों’ के सपनों और उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed