फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stolen e-rickshaw by posing as a policeman

Rohtak News: पुलिसकर्मी बनकर चुरा ले गए ई-रिक्शा

Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Stolen e-rickshaw by posing as a policeman
रोहतक। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोर एक ई-रिक्शा चुराकर ले गए। आरोपियों ने रिक्शा चालक को मोमोज लेने के लिए भेजा और पीछे से उसकी रिक्शा ले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। अहम बात यह है कि चोरों में से एक अपने आपको पुलिसकर्मी बता दूसरे को चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान चोर ने चालक को मोमोज लेने के लिए भेजा और ई-रिक्शा को चुराकर ले गए।
विज्ञापन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राज कुमार (68) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का लालन-पालन करते थे। उन्हाेंने कर्ज पर ई-रिक्शा ले रखा था। शनिवार शाम को वह रेलवे स्टेशन से दो सवारी लेकर सोनीपत स्टैंड पर पहुंचा। एक यात्री ने अपने आपको पुलिसकर्मी जताकर दूसरे से कह रहा था कि यदि उसने बताई रकम नहीं दी तो उसे जेल भेज देगा। दोनों ने मास्क लगाकर चेहरा छिपा रखा था। इस पर राजकुमार ने सोचा कि एक यात्री पुलिसकर्मी है और दूसरे ने कोई चोरी की है। जब वह यात्रियों को लेकर सोनीपत स्टैंड पर पहुंचा तो तथाकथित पुलिसकर्मी ने उसे रोका और 100 रुपये देकर दुकान से मोमोज लाने के लिए कहा। वह विश्वास कर मोमोज लेने के लिए चला गया। 10 मिनट में वापस आया तो चोर उसकी ई-रिक्शा को ले जा चुके थे। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी
रोहतक। थाना लाखनमाजरा कोतवाली क्षेत्र के चिड़ी गांव निवासी सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई नरेश परिवार के साथ कहीं बार गया हुआ था। घर पर ताला लगाकर गया था और शनिवार शाम को जब वह उनके घर गया तो मकान का ताला तोड़कर चोर सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि करीब तीन पांच लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी भी चोरी कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed