फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stole the purse of a female teacher who went shopping in Model Town

मॉडल टाउन में खरीदारी करने आई महिला टीचर का पर्स चुराया

Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stole the purse of a female teacher who went shopping in Model Town
सीसीटिवी में कैद डी-पार्क के पास पुलिस चौकी के सामने दुकान में पर्स बदल कर ले जाने की फुटेज।
मॉडल टाउन स्थित दुकान में खरीदारी करने आई एक महिला टीचर का दूसरी महिला ने पर्स चुरा लिया। पर्स में 8500 रुपये और जरूरी कागजात थे। पर्स चुराते समय आरोपी महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव कासंडी निवासी मोनिका सराहाया ने बताया कि रोहतक में उसके रिश्तेदार रहते हैं। वह परिवार के साथ पंचकूला में रहती है। 23 जून को रोहतक आई हुई थी। साथ ही अपनी बहन के साथ मॉडल टाउन में एक दुकान पर खरीदारी करने गई थी। उसके पास ब्राउन रंग का पर्स था, जिसमें 8500 रुपये, स्कूल का आई कार्ड व आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड था। उसने सामान खरीदते समय पर्स काउंटर रख दिया। जो बाद में नहीं मिला। वहीं, महिला के पति अनिल ने बताया कि जब दुकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि एक महिला काउंटर के पास आई। पहले उसने ब्राउन रंग का अपना पर्स मोनिका के पर्स के पास रखा। इसके बाद मौका पाकर मोनिका का पर्स उठाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed