फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stole cash, two silver umbrellas from six donation boxes of Shiva temple

शिव मंदिर के छह दानपात्र से नकदी, दो चांदी के छत्र चुराए

Sat, 02 Jul 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Stole cash, two silver umbrellas from six donation boxes of Shiva temple
रोहतक। शहर की शिवाजी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोर रात को दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और छह दानपत्र से नकदी व दो चांदी के छत्र चुराकर ले गए। मंदिर के पुजारी सुनील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुजारी सुनील कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे अच्छी तरह से मंदिर का दरवाजा बंद करके गया था। हर रोज की तरह सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर मंदिर में आया। उसे देखा कि भगवान भोलेनाथ की मूर्ति जहां लगी है, वहां का दरवाजा खुला था। मंदिर में रखे छह दानपात्र के ताले टूटे हुए थे। साथ ही माता के मंदिर में लगे दो चांदी के छत्र भी गायब मिले। इसके अलावा चोरों ने पूरे मंदिर में सामान इधर से उधर बिखरा रखा था।
विज्ञापन

3 बजकर 35 मिनट पर हुई वारदात, तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
मामले की सूचना पाकर पुलिस मंदिर में पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे चोर अंदर दाखिल हुए। इसके लिए मंदिर के पिछले दरवाजे का तोड़ा गया। इसके बाद 3 बजकर 35 मिनट पर बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। युवकों की उम्र 20 से 22 के करीब है। आगे चल रहे युवक ने परना डाला हुआ है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
फरवरी 2021 में भी हुई थी मंदिर में वारदात
पुजारी सुनील ने बताया कि चोर करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2021 में मंदिर के अंदर घुसकर नकदी व सामान ले गए थे, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। अब फिर मंदिर को चारों ने निशाना बनाया है।

वर्जन-
पुजारी की लिखित शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। दानपात्रों से नकदी व दो चांदी के छत्र चुराने का आरोप है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
- एसआई सुभाष, प्रभारी जनता कॉलोनी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed