फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stock of medicines up to antibiotics and PCM runs out in civil hospital

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में एंटीबायोटिक और पीसीएम तक की दवा का स्टॉक खत्म

Fri, 20 Sep 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Stock of medicines up to antibiotics and PCM runs out in civil hospital
19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला
रोहतक। जिले के नागरिक अस्पताल के औषधालय में बच्चों को दी जाने वाली दवाओं का स्टॉक खत्म हो गया है। उनके लिए एल्बेंडाजोल की दवाई तक नहीं मिल रही है। अस्पताल में बच्चों की दवाइयों का टोटा है। चिकित्सकों की लिखी पांच में से तीन दवा मुश्किल से मिल रही है। एंटीबायोटिक, पीसीएम तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

एक तरफ स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में बच्चों को कृमि की दवा खिला रहा है, वहीं दूसरी तरफ नागरिक अस्पताल में यह दवा नदारद है। इस मौसम में बच्चों की ओपीडी में वायरल के बाद पेट दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। लेकिन, दवा अस्पताल के औषधालय में नहीं है। एक से 19 साल तक बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जाती है। इस दवा को एल्बेंडाजोल कहते हैं। कृमि होने से खून की कमी हो जाती। भूख नहीं लगती। अक्सर पेट में मरोड़ और दर्द बना रहता है।
विज्ञापन




न बच्चों की टेबलट है न सिरप
बच्चों की ओपीडी कार्ड पर परामर्श की गई ज्यादातर दवा औषधालय में मिलती है। सूत्रों की माने तो वेयरहाउस में भी दवा उपलब्ध नहीं है। यदि होती तो जरूर उसे औषधालय में मंगाया जाता। अभी स्थिति यह है कि बच्चों की एल्बेंडाजोल (टेबलेट व सिरप), एजिथ्रोमाइसिन (सिरप), पीसीएम (सिरप), सेफिक्साइम (सिरप), अमोक्सीक्लेव (सिरप) उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवा की उपलब्धता यहां कम ही रहती है। कभी भी पूरी दवा नहीं मिलती। गैस की दवा भी कई बार उपलब्ध नहीं होती है। आज शुगर और बीपी दवा मिल गई है।
-संतोष, जनता कॉलोनी



पोती को दिखाने आए हैं। उसके पेट में दर्द है। यहां औषधालय में कृमि की दवा नहीं मिली। यहां कभी भी पूरी दवा नहीं मिलती है।
-कमला, कन्हेली

बच्चे की तबीयत खराब है। चिकित्सक ने परामर्श कर दिया। जांच भी हो गई। लेकिन, दवा नहीं मिली। दवा बाजार से लेनी पड़ेगी। सरकारी आने का फायदा क्या है जब बाजार से दवा लेना पड़े तो।
-स्वर्ण कुमारी, पाड़ा मोहल्ला

यह दवाएं औषधालय में नहीं मिली
-एल्बेंडाजोल : पेट की कृमि नष्ट करने में उपयोगी।
-एजिथ्रोमाइसिन : यह एक एंटीबायोटिक दवा है। संक्रमण में उपयोगी।
-पीसीएम : दर्द व बुखार में उपयोगी।
-सेफिक्साइम : यह एक एंटीबायोटिक दवा है।
-अमोक्सीक्लेव : इंफेक्शन में इंफेक्शन में उपयोगी।

वर्जन
नागरिक अस्पताल के औषधालय में दवाएं उपलब्ध रहती हैं। किसी दवा की कमी होने पर तत्काल प्रभाव से वेयरहाउस से मंगाया जाता है। वेयरहाउस के दवा की स्टाॅक की कमी होने पर लिस्ट बनाकर दवा का ऑर्डर दिया जाता है। यह

-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

19सीटीके23- दवा खबर - संतोष। स्रोत: अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed