फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Still empty hands of police in Jugnu Ahlawat murder case

जुगनू अहलावत हत्याकांड में अब भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 09 Jan 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Still empty hands of police in Jugnu Ahlawat murder case
रोहतक। झज्जर रोड पर तीन दिन पहले हुए जुगनू हत्याकांड में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। साइबर सेल की मदद से पुलिस दिल्ली में छापे की कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। वहीं, वारदात के दौरान की एक और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है, जिसमें हमलावर जुगनू के बेहद करीब आकर ताबड़तोड़ गोलियां मार रहे हैं। जुगनू को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार छापे की कार्रवाई कर रही हैं। बता दें कि झज्जर जिले के गांव गोच्छी निवासी रोबिन ने वीरवार को शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित शीतल नगर में रहता है। उसका बड़ा भाई जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत भवन निर्माण सामग्री विक्रेता के तौर पर काम करता था। उसने झज्जर रोड पर जलघर के सामने कार्यालय बना रखा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जुगनू कार्यालय के साथ में खाली प्लाट के अंदर हुक्का भर रहा था। तभी दो युवक आए और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जनता कॉलोनी निवासी आकाश व सुनारिया निवासी पंकज सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed