फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   STF Rohtak arrested accused of Firing

Rohtak: एसटीएफ रोहतक ने पकड़ा पांच हजार का इनामी अभियुक्त, जमीन विवाद में युवक को मारी थी गोली

Sat, 22 Apr 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

पानीपत जिले के इसराना थाने के अंतर्गत जुलाई 2022 में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें गांव के युवक अरवीन को गोली मारी गई थी। तभी से आरोपी सुनील फरार चल रहा था।

विज्ञापन
STF Rohtak arrested accused of Firing
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एसटीएफ रोहतक की टीम ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त पानीपत के युवक पलड़ी गांव निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे पानीपत की इसराना थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ रोहतक के एसपी जयबीर राठी ने बताया कि पानीपत जिले के इसराना थाने के अंतर्गत जुलाई 2022 में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें गांव के युवक अरवीन को गोली मारी गई थी। तभी से आरोपी सुनील फरार चल रहा था। एसटीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुनील ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। पानीपत पुलिस ने सुनील पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

 

पुरानी आईटीआई व सांपला में झपटमारी
रोहतक पुलिस की स्पेशल चेकिंग के बावजूद जिले में झपटमारी नहीं थम रही हैं। बाबरा मोहल्ले के बाद अब पुरानी आईटीआई व सांपला में झपटमार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस संबंध में आर्य नगर व सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जगदीश कालोनी निवासी कविता शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वह पुरानी आईटीआई के पीछे से गुजर रही थी। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर बैग छीनकर ले गए। बैग में मोबाइल फोन, नकदी व कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। 

यूपी के गांव समरधीर, अयोध्या निवासी प्रिंस ने सांपला थाने में शिकायत दी कि वह सांपला अनाज मंडी में फ्रूट की दुकान पर काम करता है। साथ ही बाजार में रेहड़ी लगाता है। बुधवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त पिंटु निवासी अलीगढ़, यूपी के साथ रेलवे स्टेशन सांपला पर सैर करने गया था। इसी बीच पिंटु शौच के लिए चला गया। तभी तीन युवक आए और उसे पकड़ लिया। जेब से मोबाइल फोन व 2 हजार की नकदी छीनकर ले गए।
 
बाबरा मोहल्ला में हुई वारदात का सुराग नहीं
शुक्रवार शाम को केवलगंज निवासी खुशबू चावला माता दरवाजा चौक से पैदल घर जा रही थी। बाबरा मोहल्ले में बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मोबाइल में 500 रुपये की नकदी भी थी। अब तक वारदात का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed