फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Steady stream of Kanwariyas in Sampla for Shivratri festival; security stepped up.

Rohtak News: सांपला में शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों का तांता, सुरक्षा बढ़ी

Tue, 11 Aug 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Steady stream of Kanwariyas in Sampla for Shivratri festival; security stepped up.
अपने गंतव्य तक पहुंचते शिव भक्त
सांपला। शिवरात्रि पर्व के लिए सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों का नेशनल हाईवे नंबर 334 सोनीपत-झज्जर मार्ग पर तांता लगा रहा। दिनभर कांवड़ियों की भीड़ देखी गई। डाक कांवड़िए भी तेजी से मंदिरों की ओर बढ़े। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए और लोगों ने शिव भक्तों का स्वागत किया। पुलिस ने भीड़ वाले मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि पर शांतिपूर्ण दर्शन और प्रशासन के सहयोग की अपील की। शिव भक्त मंगलवार को मेन बाजार प्राचीन शिव मंदिर, खरखौदा मार्ग, बेरी रोड, नयाबास शिव मंदिर, भैसरू शिव मंदिर, हसनगढ़ और इस्माईला के कुलताना अड्डे वाले मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे। गढ़ी सांपला गिझी शिव मंदिर, दतौड़ सीताराम मंदिर, समचाना, गांधरा और अटायल पाकस्मा के प्राचीन मंदिर भी इनमें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed