फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level leaders of BJP will visit the mandals weekly

Rohtak News: मंडलों पर साप्ताहिक प्रवास करेंगे भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता

Sat, 13 Jul 2024 06:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
State level leaders of BJP will visit the mandals weekly
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में जुटी भाजपा ने प्रदेश के सभी मंडलों पर प्रवास की योजना तैयार की है। भाजपा के बड़े नेता मंडलों में प्रवास करेंगे। बूथ कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान बूथों को और अधिक मजबूत करने तथा हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। अगले सप्ताह से भाजपा का प्रवास कार्यक्रम शुरू होगा।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें संगठनमंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। संगठन मंत्री ने कहा कि प्रदेश स्तर के सभी नेता, पदाधिकारी आगामी सप्ताह से प्रदेश के सभी बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। बूथों को मजबूत करेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा को दी गई है। बैठक में संगठन मंत्री ने प्रवास के दौरान सभी प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, नगर निगमों के चेयरमैन बूथों पर जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा और बूथों को मजबूत करने के लिए संवाद के साथ वहां के लोगों से भी संपर्क करेंगे। उन्होंने एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाने की अपील की। बैठक में पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, रतिया से पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, हिसार नगर निगम चेयरमैन गौतम सरदाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed