फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level introduction conference of Aggarwal Youth Organization on 7th April in Karnal.

Rohtak News: अग्रवाल युवा संगठन का राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन 7 अप्रैल को करनाल में

Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
State level introduction conference of Aggarwal Youth Organization on 7th April in Karnal.
झज्जर।अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को श्री रामलीला भवन करनाल में राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे।
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाए गए हैं। गोयल ने कहा कि यह अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित 24वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन है। आज तक हुए 23 कामयाब परिचय सम्मेलनों के माध्यम से सैकड़ों रिश्ते हो चुके हैं। आगामी 7 अप्रैल को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर हरियाणा के सभी जिलों, कस्बों व मंडियों में पंजीकरण बनाए गए है। कुल 100 से ज्यादा स्थानों पर ये पंजीकरण केन्द्र बनाए गए हैं, जो भी विवाह योग्य प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहिए। वे इन पंजीकरण केन्द्रों से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। गोयल ने कहा कि जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है, इसलिए विवाह योग्य युवक युवती को जल्द से जल्द अपने पंजीकरण करवा लेने चाहिए। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से जहां समाज में एकता और भाईचारा स्थापित होता है, वहीं साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। इन परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक-दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं इसलिए इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed