{"_id":"622503cdecc9fd670118e9b6","slug":"starved-in-the-bunker-for-two-days-allowed-to-enter-the-train-after-paying-14-thousand-rohtak-news-rtk64036790","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंकर में भूखे रहे, 14 हजार देने पर ट्रेन में घुसने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंकर में भूखे रहे, 14 हजार देने पर ट्रेन में घुसने दिया
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटने के बाद पूजा का परिवार वालों ने बुके देकर स्वागत किया। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। खाने पीने का सामान खत्म हो गया था। दो दिन भूखे ही बंकर में रहे। न बस मिली न कैब, सैकड़ों किमी पैदल चलकर स्टेशन पर पहुंचे लेकिन वहां भारतीयों को ट्रेन में नहीं घुसने दिया। टीटी ने रिश्वत में मोटी रकम मांगी। 14 हजार रुपये देकर ट्रेन में बैठे लेकिन भूसे की तरह भरकर 24 घंटे का सफर किया।
रविवार शाम को शहर के एमडीयू कैंपस निवासी प्रवीण विश्नोई की बेटी पूजा यूक्रेन के खीव से लौटी तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। घर लौटने पर पूजा ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह पांच बजे धमाका हुआ था तो खाने पीने को बाजार में भीड़ दौड़ गई। सायरन बज रहे थे और सभी को बंकर में रहने को कहा गया। तीन दिन बंकर में रहे तो खाने पीने का सामान खत्म हो गया। एंबेसी ने हंगरी बॉर्डर पर पहुंचने को कहा तो पैदल ही चलकर स्टेशन पहुंचे। टीटी ने दुतकारते हुए वापस भगा लिया।
भाजपा नेताओं ने ईशा से मिलकर जाना हाल
भालौट निवासी संदीप फोगाट की बेटी ईशा यूक्रेन से वापस लौटी तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। रविवार को भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिलाध्यक्ष अजय बंसल परिवार से मिला और उनका हाला जाना ईशा ने यूक्रेन से रोहतक का सफर साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह परेशानियां उठाई। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश भालौट, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट चेतना अरोरा, मोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को 12 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। इनमें निधि, निकिता, विनय हुड्डा, पूजा, कनिष्का चौहान, राहुल धनकड़, राजीव, सुचित, रजत धनकड़, जतिन आदि शामिल थे। अब तक जिले के 101 विद्यार्थियों में से 71 की वापसी हो चुकी है। बाकी के प्रयास चल रहे हैं।