फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Staff found absent at the Tehsil office; SDM expresses displeasure over the poor state of the Municipal Council.

Rohtak News: तहसील में नदारद मिले कर्मचारी, नपा की बदहाली पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 25 Aug 2026 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Staff found absent at the Tehsil office; SDM expresses displeasure over the poor state of the Municipal Council.
46-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में बच्चों से पढ़ाई के ​विषय में बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार ने मंगलवार सुबह कलानौर में तहसील, नगर पालिका और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। तहसील में कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, वहीं नगर पालिका में बदहाल व्यवस्था और जलभराव की स्थिति सामने आई।
एसडीएम आशीष कुमार सुबह करीब 10 बजे तहसील पहुंचे जहां कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद एसडीएम नगर पालिका गए और सड़कों, गलियों तथा जलभराव का जायजा लिया।
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कलानौर को राम भरोसे बताया। तहसील रोड पर जलभराव देखकर एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जयभगवान को मौके पर बुलाया। जेई ने तीन दिन के भीतर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नगर पालिका के मुद्दे और जांच
नगरपालिका में पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रतुल आनंद और पार्षद सन्नी मिगलानी ने जमीन का इंतकाल न होने का मुद्दा उठाया। पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष विष्णु ने 64 एकड़ जमीन से मिट्टी उठाए जाने पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मामले की जांच कर रहे हैं। खनन विभाग ने जुर्माना भी लगाया है और पार्षदों ने निष्पक्ष सतर्कता जांच की मांग रखी।

विद्यालय का निरीक्षण और शैक्षणिक संवाद
इसके बाद एसडीएम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पठन-पाठन और विषय सामग्री पर संवाद किया। अध्यापकों के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, एमडीएम, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का बारीकी से निरीक्षण कर प्राचार्य सुरेंद्र सिंह सहित सभी कर्मचारी सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed