फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spying on the country is a serious matter, the culprit should be punished: Hooda

देश की जासूसी गंभीर विषय, दोषी को सजा मिले : हुड्डा

Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Spying on the country is a serious matter, the culprit should be punished: Hooda
18 सीटीके 01 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व साथ में मौजूद
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के पीछे की सच्चाई जानना चाहता है।
विज्ञापन

रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति पहले कहते थे कि उन्होंने सीजफायर करवाया। अब बयान से पलट रहे हैं। ऐसे में संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार देश की जनता को हकीकत बताए।
पाकिस्तान के लिए देश की जासूसी करने के आरोप में प्रदेश में हुईं गिरफ्तारियों पर हुड्डा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। एजेंसी गहराई से जांच करें, जो दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी वाहिए। निर्दोष को फंसाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसा। बोले, मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश में गुरु की चलती है या चेले की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अभी तक प्रदेश को उसके हक का पानी नहीं दिलवा सकी है। क्योंकि, कई साल से भाखड़ा डैम के मैनेजमेंट में हरियाणा का प्रतिनिधि नहीं है। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा को पूरा पानी मिलता था। अब 21 मई के बाद तो भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ने लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय तो पहले भी थे रोहतक में, कोई फर्क नहीं पड़ता
जजपा के रोहतक में प्रदेश कार्यालय खोलने व इनेलो की ओर से आवास के लिए जमीन तलाशने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो का पहले भी रोहतक में कार्यालय था। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। हरियाणा के निर्माण का ताऊ देवीलाल को श्रेय देने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि जब हरियाणा बनाया गया, तब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री कामरेड रामकिशन थे। ऐसे में प्रदेश की जनता को पता है कि किसने हरियाणा बनाया।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे।

अफसर ने गलत किया तो कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए

जींद में अफसर के साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के कथित व्यवहार पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अफसर ने गलत किया है तो उसके खिलाफ नियमों के दायरे में रहकर कार्रवाई होनी चाहिए। यूं सार्वजनिक तौर पर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed