फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sai, sakshi, sakshi malik mother, daughter, welcome

रथ से 24 को मोखरा गांव पहुंचेगी साक्षी

Sat, 20 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 20 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sai, sakshi, sakshi malik mother, daughter, welcome
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
गांव मोखरा की चारों पंचायत रियो ओलंपिक के कुश्ती दंगल में कांस्य पदक विजेता गांव की बेटी की साक्षी के स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। साक्षी 24 अगस्त को देश वापस आएगी। इसके बाद उसे दिल्ली से सीधे गांव लगाया जाएगा। साक्षी के पिता सुखबीर ने बताया कि बेटी को दिल्ली से गांव तक लाने के लिए विजय जुलूस में गाड़ियों का काफिला दिल्ली जाएगा। टीकरी बॉर्डर पर पहुंचने के बाद साक्षी को रथ से गांव में लाया जाएगा। रथ में साक्षी के पिता सुखबीर के मुरादपुर टेकनावासी मित्र परमवीर की ओर से विजय जुलूस में शामिल होंगे।
विज्ञापन


गांव का नाम साक्षी रखने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि इनकी गली को पहले धोबी वाली गली कहते थे। बाद में साक्षी के दादा बदलू राम सरपंच बने तो उनके नाम से गली मशहूर हो गई। अब साक्षी ने जब से ओलंपिक में मेडल जीता है तब से हर कोई साक्षी वाली गली कहने लगे हैं। गांव के कुछ बुजुर्गों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि साक्षी के नाम पर उनके गांव का नाम भी रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed