{"_id":"57c872c44f1c1bc9592cb460","slug":"sports-rio-olympic-rio-haryana-rohtak-akshi-sakshi-malik-mother-beti-utsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को कभी बेटों से कम मत समझना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को कभी बेटों से कम मत समझना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मनाया आपकी बेटी-हमारी बेटी उत्सव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को कभी भी बेटों से कम मत समझना। एक दिन ऐसा आएगा जब हर क्षेत्र में बेटियों का ही बोलबाला होगा। इसलिए बेटियों को जन्म जरूर दें। यह बात रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कही। वे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में बृहस्पतिवार को हुए आपकी बेटी-हमारी बेटी उत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। साक्षी ने फ्लोर ब्रेेकर ग्रुप को 51 हजार रुपये और लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विभाग के निदेशक रेणु फुलिया ने कहा कि आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत जिले की उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। जिन्होंने बेटी के जन्म पर उत्सव मनाने का कार्य किया है। ऐसी सभी महिलाओं की बेटियों के लिए 21-21 हजार रुपये की एलआईसी भी करवाई जा रही है। बेटी के 18 वर्ष की होने पर इस एलआईसी से एक लाख रुपये मिलेंगे और उसका बीमा भी इस योजना के दौरान रहेगा। इस दौरान फुलिया ने भी फ्लोर ब्रेकर ग्रुप को 11 हजार रुपये और लघु नाटिका करने वाली टीम को 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। साक्षी मलिक के साथ-साथ बेटी जन्म पर उत्सव मनाने वाली 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, मोनिका खन्ना, डॉ. कुलदीप, शांति जून, बबीता चावला, वर्षा सहगल और करमिंद्र कौर मौजूद रहीं।
डीईओ ने साक्षी को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल ने साक्षी को स्काउट एंड गाइड का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान रमेश आहूजा ने भी पुरस्कृत किया।