फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sports Minister honored Chand Singh Ahlawat

Rohtak News: खेल मंत्री ने चांद सिंह अहलावत को सम्मानित किया

Fri, 11 Jul 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister honored Chand Singh Ahlawat
रोहतक। हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स संघ ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पंचकूला के सेक्टर-5 में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मास्टर चांद सिंह अहलावत को सम्मानित किया। 85 वर्षीय अहलावत ने त्रिचुर, केरल में 31 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक आयोजित छठी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता था। इसके बाद, उन्होंने गोवा में 31 मई से 1 जून 2025 तक हुई प्रतियोगिता में 4 और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कुल मिलाकर, चांद सिंह अहलावत ने 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। उन्होंने अहलावत को नशे से दूर और फिट शरीर का एक बेहतरीन उदाहरण बताया और खिलाड़ियों को उचित सहयोग का आश्वासन दिया। मास्टर चांद सिंह अहलावत मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव के निवासी हैं और वर्तमान में रोहतक के लक्ष्मी नगर में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed