फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sports changed their fortunes; 10 youths from Kiloi secured government jobs.

Rohtak News: खेलों ने बदली तकदीर, किलोई के 10 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Fri, 03 Jul 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 03 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sports changed their fortunes; 10 youths from Kiloi secured government jobs.
19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। खेल केवल पदक ही नहीं, सुनहरा भविष्य भी दिलाते हैं। किलोई के खिलाड़ियों ने इसे साबित कर दिया है। गांव के 10 युवाओं ने कबड्डी और बास्केटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय सेना, रेलवे, सीआईएसएफ व आयकर जैसे सरकारी विभागों में नौकरी हासिल की है। इनकी सफलता ने गांव के युवाओं को खेलों से कॅरिअर बनाने की नई राह दिखाई है।
डाॅ. रामधन सिंह स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई के स्टेडियम में अभ्यास करने वाले बास्केटबॉल के सात खिलाड़ी सरकारी सेवा में चयनित हुए हैं। इनमें वीशु, अंकित, हिमांशु और अतुल का चयन भारतीय सेना में हुआ है।
विज्ञापन

दीपू और निखिल को रेलवे में नौकरी मिली, अमन सीआईएसएफ में चयनित हुए हैं। कबड्डी के खिलाड़ियों ने भी मैट पर दबदबा कायम रखा। कबड्डी खिलाड़ी मोनू हुड्डा का रेलवे, विजय का आयकर विभाग और रविंद्र का डी-ग्रुप में चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और वर्षों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब किलोई के प्रधान रविंद्र हुड्डा, सचिव सुनील हुड्डा, सह सचिव रोहताश हुड्डा व कोषाध्यक्ष संदीप हुड्डा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने कबड्डी कोच रणबीर सिंह, बास्केटबॉल कोच विकास, नवीन हुड्डा व कोच अमित के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। संवाद

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

19-विशु,बास्केटबॉल,आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed