फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Speeding pickup driver crushes woman, son injured

तेज रफ्तार पिकअप चालक ने महिला को कुचला, बेटा घायल

Sun, 10 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Speeding pickup driver crushes woman, son injured
आउटर बाईपास पर आईआईएम चौक पर तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार बेटे को पिकअप 100 मीटर तक घसीटते ले गई। शिवाजी कॉलोनी थाने में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी भूपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित न्यू जनता कॉलोनी नजदीक अनाज मंडी के पास रहता है। साथ ही केनरा बैंक में नौकरी करता है। वह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ दिल्ली में रह रहे भाई राकेश के पास मिलने गया था। शुक्रवार देर शाम दोनों स्कूटी पर दिल्ली से लौट रहे थे। वापस आते समय जब सुनारिया जेल के नजदीक आईआईएम चौक से शहर की तरफ मुड़ने लगे तो तेज गति से हिसार की तरफ से आ रही पिकअप ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। महिला के सिर को जहां कुचल दिया, वहीं युवक को स्कूटी सहित 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसकी मां की मौके पार मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed